सरकारी स्कूलों में अब बच्चे पढ़ सकेंगे एलकेजी से दसवीं तक

2399
सरकारी स्कूलों

सरकार ने  पूर्व -विशिष्ट श्रेणी के सात विद्यालयों को किया क्रमोन्नत

बीकानेर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब अच्छी खबर आई है। सरकार ने प्रदेश के सात स्कूलों का चयन किया जो अब सैकण्डरी स्तर के होंगे। अभी तक इनमें आठवीं तक की कक्षाएं ही लग रहीं थी।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा नथमल डिडेल ने इस संबंध में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश के 7 पूर्व-विशिष्ट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पूर्व-विशिष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया है। इन विद्यालयों का क्रमोन्नयन सत्र 2018-19 से शुरू होगा। ऐसे सरकारी स्कूलों में पहले साल कक्षा नौ तथा दूसरे साल कक्षा दस शुरू होगी।

ये है खासियत इन स्कूलों की

इन सरकारी स्कूलों की खासियत यह है कि इनमें कक्षा प्री-प्राइमरी से चलती है। जिसमें एलकेजी, यूकेजी और प्रेप पढ़ने के बाद ही विद्यार्थी पहली कक्षा में आता है। इन स्कूलों में पढ़ाई भी मोन्टेसरी पद्धति से कराई जाती है। अब तक ये स्कूल आठवीं कक्षा तक के थे, अब सरकार ने इन स्कूलों को सैकण्डरी में क्रमोन्नत कर दिया है। इन स्कूलों में प्रधानाध्यापक पहले से ही सैकण्डरी स्तर के नियुक्त थे।

ये स्कूल हुए हैं क्रमोन्नत

राजकीय गंगा बाल विद्यालय, बीकानेर।
राजकीय एनबीडी बाल मंदिर, जयपुर।
राजकीय पूर्व-विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय, शास्त्री नगर, जोधपुर।
राजकीय पूर्व-विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघदड़ा, उदयपुर।
राजकीय पूर्व-विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय नयापुरा, कोटा।
राजकीय पूर्व विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय मोन्टेसरी किला, भरतपुर।
राजकीय पूर्व-विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरोही।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.