एलिवेटेड रोड के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

2797
एलिवेटेड रोड
यात्री सेवा समिति की ओर से परिचर्चा आयोजित

बीकानेर। यात्री सेवा समिति की ओर से आज एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें एलिवेटेड रोड बनाने के लिए प्रयास कर केंद्र से स्वीकृति मंगवाने तथा टेंडर जारी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार  जताया गया।

समिति अध्यक्ष रामकिशोर रावत ने बताया कि एलिवेटेड रोड के बन जाने से रेल फाटकों के बार-बार बंद होने और रास्ता जाम होने की समस्या से शहरवासियों को पूरी तरह से राहत मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि लाखों शहरवासियों को इस सबसे बड़ी समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण हो जाने के बाद यातायात व्यवस्था में भी सुधार हो जाएगा। आम नागरिकों का आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। इससे बीकानेर के विकास के साथ ही प्रदुषण की समस्या से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि एलिवेटेड रोड के निर्माण नहीं होने देने के लिए शहर के कुछ व्यापारी इस मुद्दे को राजस्थान उच्च न्यायालय में ले गए हैं। जहां ये मामला विचाराधीन है। एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा पहुंचाने वाले इन व्यापारियों के प्रति शहरवासियों में भी काफी रोष है।

लोगों के मुताबिक बहुत से शहरवासियों ने तो ऐसे दुकानदारों के प्रतिष्ठानों से खरीददारी करनी बंद कर दी है, जो शहर के विकास में बाधा डाल रहे हैं।

परिचर्चा में अध्यक्ष रामकिशोर रावत, संरक्षक डॉ. एसएनहर्ष, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, सचिव एसएस भार्गव, उपाध्यक्ष शिवनामसिंह, सुभाष मित्तल, ब्रह्मप्रकाश गुप्ता, विनीत गुप्ता, मंगल गोयल, विनोद गोयल, संजय गोयल एवं भंवरलाल चांडक सहित शहर के कई गणमान्य मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.