महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव बीकानेर में : बीडी कल्ला, यशपाल-महेन्द्र गहलोत ने किया स्वागत

2357

बीकानेर। कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देवी रविवार को बीकानेर पहुंची। नाल हवाईअड्डे पर कांग्रेस शहर और देहात जिला की ओर से उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक बीडी कल्ला, शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, शहर देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला कांग्रेस सम्मेलन शामिल होने चली गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे सुष्मिता देवी यहां मीडिया से रूबरु होंगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.