अशोक गहलोत के समर्थन में अर्जुन मेघवाल!!

3418
बीकानेर thenews.mobilogicx.com पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भले ही उनकी पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाये जाने को लेकर खींचतान चल रही हो लेकिन पार्टी के बाहर उन्हें अब अर्जुन मेघवाल के तौर पर नया समर्थक मिला है। बीकानेर में अर्जुन मेघवाल ने अशोक गहलोत के बयान का समर्थन करते हुए सटीक बताया।
बीकानेर में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नागणेची मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बूथ महा संपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 51000 बूथों पर कार्यकर्ता सीधा संपर्क कर आम लोगों को भाजपा के साथ जोड़ेंगे।
वही मीडिया से बातचीत में अर्जुन मेघवाल से सर्वे के बारे में सवाल किया गया कि सचिन पायलट को लोकप्रिय बताया जा रहा है। अर्जुन मेघवाल ने कहा कि सर्वे को लेकर अशोक गहलोत का बयान बेहद सटीक है, सही कहा है कि बंद कमरों में बैठकें हो रही हैं।
अशोक गहलोत के बयान पर मेघवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में किस तरह की दौड़ है यह सब जानते हैं। अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है हर सीट पर ठोस रायशुमारी के बाद ही भाजपा बेहतरीन लिस्ट जारी करेगी।
मेघवाल का कहना था कि घोषणा पत्र में भी भाजपा सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस की तरह किसानों पर भाजपा खास फोकस करेगी। अर्जुन मेघवाल ने कहा कि 50 सालों में कांग्रेस किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई अब चुनाव के समय उसे किसान याद आ रहे हैं।
इस दौरान अर्जुन मेघवाल ने नागणेची इलाके में संपर्क भी किया भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह जिला मंत्री दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, प्रवक्ता मनीष सोनो सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.