दो थानेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

2322

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

बीकानेर में दो थानेदारों के खिलाफ धमकाने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। सदर थाने से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी राघवेन्द्र सिंह शेखावत ने बीकानेर जेएनवी एसएचओ मनोज माचरा व जोधपुर शास्त्रीनगर थानेदार जेठाराम पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

कोर्ट इस्तगासे से दर्ज मामले में पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसने आठ माह पूर्व पंचशती सर्किल पर अपनी पत्नी पूनम कंवर के नाम पर ले किराए की दुकान ले रखी है। जिसमें वह और उसकी पत्नी रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हंै।

प्रार्थी ने बताया कि 28 नवम्बर 2018 को शाम करीब साढ़े सात बजे हरेन्द्र चौधरी, जेठाराम व पांच-छह अन्य अन्य गुंडे-बदमाश आए और कहा कि 50 हजार रुपए दो। पैसे देने से इनकार करने पर दुकान में रखे जेंट्स टीशर्ट व कपड़े आदि उठा कर ले जाने लगे तो प्रार्थी की पत्नी द्वारा रोके जाने पर उसके साथ गाली-गलौज की व बेइज्जती की।

सदर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 365, 384, 354, 452, 327, 342, 341, 323 व 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस्तगासे से दर्ज हुए इस मामले की जांच जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के मौखिक निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पवन कुमार मीना को सौंपी गई है।

तफ्तीश करने आई पुलिस पर झूठा आरोप…!

जेएनवीसी एसएचओ मनोज माचरा ने बताया कि राघवेन्द्र के खिलाफ जोधपुर में धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज है। वहां के लोगों का पैसा खाकर राघवेन्द्र बीकानेर आकर यहां दुकान कर बैठ गया। जोधपुर शास्त्री नगर थानाधिकारी जेठा राम यहां तफ्तीश करने आये और राघवेन्द्र को पकड़ थाने ले गये। पैसे न चुकाने पड़े इसलिए ये झूठा आरोप पुलिस पर लगा रहा है। माचरा ने बताया कि राघवेन्द्र के खिलाफ लाखों रुपए की ठगी के साथ धोखाधड़ी के आरोप है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.