निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

2329
निजी बस चालक
दो दिन पहले जोधपुर राजमार्ग पर पारवा के पास हुआ था सड़क हादसा

बीकानेर। जोधपुर राजमार्ग पर 29 जून की सुबह हुई बस और ट्रक की भिड़न्त के मामले में निजी बस चालक के खिलाफ नोखा थाने में मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक गुरुप्रीत सिंह की ओर से निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के संगरूर में रहने वाले ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 29 जून को सुबह करीब आठ बजे अहमदाबाद की ओर जा रहा था।

वह अपने ट्रक के साथ नोखा तहसील के पारवा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने आई निजी ट्रेवल्स की बस ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। निजी बस चालक लापरवाही और गफलत से बस चला रहा था जबकि हमारा ट्रक अपनी साइड में ही निश्चित गति सीमा में ही चल रहा था। उस दौरान उसका साथी गुरदीप सिंह ट्रक चला रहा था।

इस हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए हैं। उसने बताया कि वह ट्रक में परचून का सामान लेकर लुधियाना से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.