Bikaner / thenews.mobilogicx.com
जेएनवीसी थानान्तर्गत नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार सुदर्शना नगर निवासी अनिता मीणा ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बालिका को कोई बहला-फुसला कर अज्ञात जना ले गया है। सुबह साढ़े-आठ नौ बजे से वह गायब है। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
पुत्री से छेड़छाड़, पिता के साथ मारपीट
नोखा थाने में पुत्री के साथ छेड़छाड़ व पिता से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मरोठी चौक निवासी धर्मचन्द सेवग ने नोखा निवासी मुकेश तिवाड़ी, परमानन्द, महेन्द्र सिंह, रूप सिंह पीलिया नाई व दो तीन अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 27 जनवरी सायं साढ़े चार बजे के करीब उक्त आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ मारपीट की। नोखा पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।