बीकानेर में लगा कैरियर मेला, युवाओं में दिखा उत्साह

2272

युवा कैरियर के प्रति दिखे उत्सुक
हैंड राइटिंग और आर्टथैरेपी के प्रति दिखा आकर्षण

Pawan Bhojak/thenews.mobilogicx.com

खतुरिया कॉलोनी स्थित जेडी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कैरियर मेले में युवाओं का अपने भविष्य के प्रति उत्साह नजर आ रहा था। जेडी इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर दीपिका त्रिवेदी ने बताया कि अधिकतर दसवीं व बारहवीं कक्षा वाले विद्यार्थियों का रूझान रहा। कैरियर मेले में रविवार शाम 4 से 8 बजे तक फिर से काउंसलिंग होगी तथा मेडिकल व फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र में कोर्सेज व कैरियर की जानकारी दी जाएगी।

डायरेक्टर दीपिका ने बताया कि ग्राफोलॉजिस्ट यश शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए पांच लाइन के एक पैरेग्राफ को देखकर उनकी हैंड राइटिंग से अनुमान लगाया गया कि इस विद्यार्थी को किस कैरियर में तैयारी करनी चाहिए। रवि कुमार शर्मा ने आर्ट थैरेपी के जरिए युवक-युवतियों को चित्रकारी व संगीत के माध्यम से तनावमुक्त होकर स्वयं को समझने की प्रक्रिया समझाई। शर्मा ने बताया कि कला एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के तनाव को विलग करके कार्य के प्रति एकाग्र करता है।

कैरियर काउंसलर प्राची गौड़ ने युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक रहने की सीख देते हुए बताया कि यदि हमें बेस्ट चाहिए तो पसन्द करें, चुनाव करें और तुलना करके ही अपने कैरियर को चुनें।

आकाश इंस्टीट्यूट के कुन्दन पंचारिया व अक्षय वत्स ने युवाओं को बारहवीं के बाद आईआईटी जेईई के बारे में बताया। जयपुर अमेटी यूनिवर्सिटी से आए राकेश मूलचंदानी ने बताया कि दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हो जाते हैं कि वे कौनसा सब्जेक्ट लें। विद्यार्थियों को कॉमर्स, साइंस अथवा आर्ट्स आदि सब्जेक्ट चुनने से पहले रूचि, रिसर्च व स्कॉप आदि प्वाइंट्स पर समझाया गया।

दीपिका ने बताया कि आज काउंसलिंग में सूर्यांश शर्मा, अक्षय वत्स, डॉ. सीएस श्रीमाली तथा मेडिकल क्षेत्र में डॉ. पुष्पा शर्मा आदि एक्सपर्ट्स कैरियर काउंसलिंग करेंगे।

 

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.