चोरी करने आए, घर को लगा दी आग ..देखें फोटो

घरवाले शादी में सुबह जयपुर गए, रात को चोरों ने बोला धावा

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

गुरुवार रात एक बजे घर में चोरी करने घुसे चोरों को जब कुछ नहीं मिला तो घर को आग लगा दी। कोठारी मेडिकल के पीछे रहने वाले शुभकरण चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने परिवार के साथ भानजी का मायरा भरने जयपुर गए थे।

गुरुवार की ही रात को एक बजे पड़ौसी का फोन आया कि उसके घर में आग लग गई है और थोड़ी देर में ही दमकल के पहुंचने की भी सूचना मिली। चौधरी ने बताया कि मुख्य दरवाजा नहीं खुला इसलिए चोरों ने दीवार फांदी और घर में घुस गए। चौधरी ने बताया कि अभी तक कुछ आकलन नहीं किया जा रहा कि क्या सामान चुरा कर ले गए हैं।

संभावना जताई जा रही है कि कुछ नहीं हाथ लगने पर चोरों ने घर को आग लगाा दी। चोरों ने खीजता से कुछ नहीं मिलने पर उक्त आलीशान मकान को आग लगा दी।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

chat.whatsapp.com/Hadm82K6BJSEuQIQcNX6A1

Newsfastweb: