बीकानेर thenews.mobilogicx.com
कोटगेट थाने में पार्सल खुर्दबुर्द होने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजयपुरा निवासी अनिल शर्मा ने श्रीनाथ ट्रेवल्स के अनिल बिश्नोई व कंडक्टर के खिलाफ पार्सल को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी अनिल शर्मा कोरियर कम्पनी में काम करता है तथा 2 जनवरी को श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस आरजे-07 पीबी 1321 में पार्सल अहमदाबाद भिजवाने के लिए बस मालिक अनिल बिश्नोई को दिया था जो अहमदाबाद में डिलीवरी नहीं हुआ।
प्रार्थी ने बताया कि बस मालिक से पूछने पर बताया गया कि बस ड्राइवर को दे दिया लेकिन पार्सल अहमदाबाद में नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।