सूने घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

2465

नोखा थाने की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर। सूने घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश शुक्रवार को नोखा पुलिस ने किया। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीनों युवक नोखा के ही रहने वाले हैं। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि कस्बे में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। इस पर उन्होंने अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और चोरों के सुराग में लग गए। पड़ताल के दौरान कस्बे में रायसर रोड पर रहने वाले युवक पर शक गया तो उसे राउंडअप कर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम महेन्द्र माली पुत्र भगवानाराम बताया और अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इस पर वाल्मीकि बस्ती निवासी नेनाराम पुत्र मोहनलाल और उगमपुरा निवासी संतोष कुमार पुत्र जेठमल को पकड़ कर लाया गया और पूछताछ की। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कस्बे में चोरी की नौ वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस इन आरोपियों को मौके पर ले जाकर वारदातों का सत्यापन करवा रही है। चोरी का माल किन-किन को बेचा इसका पता लगाकर बरामदगी की कार्रवाई में जुटी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.