बीएसएनएल : अन्य कर्मचारियों की तरह वेतनमान लागू करे केन्द्र

2291
बीएसएनएल

बीकानेर। ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल एग्ज्यूकेटिव एसोशिएसन कमेटी की आज मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में बीएसएसएनएल एग्ज्यूकेटिव्स की विभिन्न समस्याओं और मांगो पर चर्चा की गई।

मीटिंग में चीफ जनरल मैनेजर ओपी गुप्ता, जनरल मैनेजर (वित्त) जीपी वर्मा और एसोशिएसन के जनरल सैकेट्री प्रहलादराय सहित प्रदेशभर से आए बीएसएनएल एग्ज्यूकेटिव्स मौजूद रहे।

बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति, तीसरा वेतनमान लागू करने करने सहित विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही बीएसएनएल की तरक्की व उत्थान के लिए बीएसएनल के प्रोडक्ट व प्लान्स को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर चीफ जनरल मैनेजर ओपी गुप्ता ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है लेकिन बीएसएनएल कर्मचारी अभी तक तीसरे वेतनमान को तरस रहे हैं।

वेतनमान की सिफारिशें केन्द्र के अन्य कर्मचारियों के समान और समय पर लागू करने के लिए कई बार केन्द्र सरकार को अवगत कराया गया लेकिन आज तक सरकार ने उनकी अनदेखी की है। अब समय आ गया है अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने का। केन्द्र सरकार को कर्मचारियों की वाजिब मांगों को मानना होगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.