भाभी पर भाई की हत्या का आरोप, मासूम के साथ दरिंदगी

2299

thenews.mobilogicx.com

नयाशहर थाने में फांसी देकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामसर निवासी धनराज ने बताया कि उसकी भाभी सुमन का फोन आया कि जल्दी से घर आओ आपका भाई पंखे से लटका है।

धनराज ने बताया कि जब वह मुरलीधर निवासी अपने भाई के यहां पहुंचा तो देखा कि उसका भाई नन्दकिशोर जो पंखे से लटका हुआ था और उसके साढू व ससुराल वाले पास में खड़े उसे नीचे उतारा। धनराज ने अपनी भाभी सुमन, संजय पंवार, धनराज और नरेन्द्र पर आरोप लगाया है कि उसके भाई को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया फिर फांसी लगाकर हत्या कर दी व साक्ष्य के साथ-साथ छेड़छाड़ भी की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत 19 दिसम्बर 2018 की है, जिस पर गुरुवार को मामला दर्ज करवाया गया है। मृतक नन्दकिशोर माली के दो पुत्रियां हैं।

वहशी ने चार साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी

बालिका दिवस पर बीकानेर के महाजन इलाके में शर्मनाक वारदात उजागर हुई है। वारदात में एक वहशी दरिंदे ने चार की मासूम कन्या का दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता कन्या की मां ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि २१ जनवरी की शाम मेैं किसी काम से बाहर गई थी, थोड़ी देर बाद वापस आई तो मेरी चार वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। इस दरम्यान मैंने अपने पड़ोस के मकान में बच्ची के रोने की आवाज सुनी और वहां जाकर देखा तो पड़ोसी मुकनाराम सांसी मेरी नन्ही बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। मैंने मौके पर उसे फटकारा तो वह मेरे साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। उसने मेरी बच्ची की सलवार उतार रखी थी और नग्न हालत में उसके साथ अश£ीलता कर रहा था। मामला संगीन अपराधिक वारदात को होने के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी मुकनाराम की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद फरार है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

chat.whatsapp.com/Hadm82K6BJSEuQIQcNX6A1

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.