वाराणसी : ओवरब्रिज की बीम गिरी, 25 की मौत

2580

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाई ओवर की बीम गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। बीम के नीचे दबने से बस सहित आठ गाड़ियां पिचक गई। आधा दर्जन क्रेन बीम को उठाने में लगी हैं। घटनास्थल पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की सात टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। इन टीमों के लगभग 325 कर्मी लगे हैं।

समाचार लिखे जाने तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।  25 से 30 लोगों के वहां अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में 50 से अधिक लोग दब गए। प्रदेश सरकार इस हादसे में मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास सेतु निर्माण निगम की गाजीपुर निर्माण इकाई के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की बीम आज शाम अचानक गिर गई। बीम के नीचे एक रोडवेज बस, एक बोलेरो, दो कार, एक आटोरिक्शा और पांच बाइक दब गई। सभी वाहन भारी बीम के नीचे दबकर कुचल गए। हादसे का कारण सेतु निर्माण निगम के लापरवाही बताया जा रहा है। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, पीएसी और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बिना रोड डायवर्जन ही रखे जा रहे स्लैब के चलते यह हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश  है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.