सीमा प्रहरियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ

2336

बीकानेर। सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान, जोधपुर में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के महानिरीक्षक अनिल पालीवाल नेे समारोह में मौजूद अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों सहित सभी को आतंकवाद एवं हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने तथा मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।

आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य यह बताना है कि आतंकवाद और हिंसा का मार्ग राष्ट्रीय हित के लिए कितना हानिकारक है।
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक (प्रधान स्टाफ अधिकारी) एके शर्मा, उपमहानिरीक्षक रवि गांधी, केएस राजावत, महेशचन्द शर्मा भी मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.