मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का पुतला फूंका

2303
मुख्यमंत्री

अब करेंगे चक्का जाम, रोडवेज कर्मियों की सरकार को चेतावनी

बीकानेर। सरकार की अनदेखी के आक्रोशित हुए रोडवेजकर्मियों ने आज केन्द्रीय बस स्टेण्ड परिसर मे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और परिवहन मंत्री यूनुस खान का पुतला फूंका।

साथ रोडवेज कर्मियों ने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे जल्दी ही रोडवेज का चक्का जाम करेंगे।

राजस्थान रोडवेज श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तेरह सूत्री मांग पत्र पर सरकार काफी दिनों से अनदेखी कर रही है।

रोडवेजकर्मी सरकार से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। जबकि सरकार ने घाटे में चल रहे अन्य उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया है।

इसके अलावा रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को परिलाभों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। रोडवेज कर्मियों को वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकार यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई बसें भी उपलब्ध नहीं करवा रही है।

इन सब मांगों का मांगपत्र सरकार को कई महीने पहले ही दे दिया था लेकिन सरकार ने आज तक इस पर ध्यान नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और परिवहन मंत्री यूनुस खान हर बार आश्वासन तो दे देते हैं लेकिन उसे अमल में नहीं लाते हैं । जिसकी वजह से रोडवेजकर्मियों में खासा रोष है।

गौरतलब है कि रोडवेज कर्मियों ने सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए 9 से 13 अप्रेल तक प्रदेश भर में सांकेतिक धरना दिया था। इसके बाद 16 मई से 30 जून तक सभी जिला मुख्यालयों पर जागरूकता अभियान चलाया और आम सभाएं की। इसके बाद भी मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने उनकी सुध नहीं ली।

सरकार की ओर से अनदेखी किए जाने पर आज रोडवेज कर्मियों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की सांकेतिक अर्थी निकाली और पुतला फूंका।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.