बीकानेर। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग करने व ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया गया है। बीकानेर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति विजय बजाज, अरुणा बजाज, माणकचन्द गुप्ता के खिलाफ दहेज के लिए तंग व परेशान कर मारपीट करने तथा ससुर पर दुष्कर्म करने व अप्राकृतिक मैथुन का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्त्रीधन हड़पा, घर से निकाला
वहीं रंगा कॉलोनी निवासी सीता स्वामी ने ससुराल वालों पर स्त्रीधन हड़पने तथा मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में सीता ने बताया कि उसका ससुराल सरदारशहर में है तथा उसके पति मुकेश, देवर कृष्ण, तुलसी सास ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










