भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी भंग

बीकानेर। भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी आज भंग कर दी गई है। मोर्चा शहर जिलाअध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने कार्यकारिणी भंग की घोषणा की।

भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी की अनुशंसा से जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया है। जल्दी ही नए सिरे से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।

चुनावी वर्ष को देखते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त किया जाएगा और सक्रिय युवाओं को टीम से जोड़ा जाएगा। जिससे पार्टी का यह अग्रिम संगठन और भी मजबूत हो सके।

 

Newsfastweb: