भाजपा : दो करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की जुगत

2338
सवाल

तैयार की 30 जून तक कार्यक्रमों की रूपरेखा

बीकानेर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के चलते प्रदेश भाजपा अब हर दिन अपने वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा चाहती है कि अब हर हाल में मतदाताओं तक पार्टी की जमीनी स्तर तक पहुंच हो, जिससे विधानसभा चुनाव तक मतदाता छिटकें नहीं और कार्यकर्ताओं में भी जोश बना रहे।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने आज से आने वाले दस दिनों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है और इन दस दिनों के कार्यक्रमों के तहत भाजपा दो करोड़ मतदाताओं से सीधे संवाद की कोशिश करेगी।

जानकारी के मुताबिक 21 जून से 30 जून तक कार्यक्रमों की ऐसी रूपरेखा तैयार की है, जिससे भाजपा दस दिनों में प्रदेश में लगभग दो करोड़ से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच सकेगी। इन दस दिनों के दौरान प्रत्येक दिन किसी भाजपा नेता की पुण्यतिथि हो या जन्मदिवस। ऐसे सभी दिवस को पूरे प्रदेश में सभी जिला इकाईयों पर मनाया जाएगा।

जिससे विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को किसी न किसी तरह से बांधे रखा जाए और कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार रहे।

ये होंगे कार्यक्रम

21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाएगा। 22 जून को सुन्दरसिंह भण्डारी की पुण्यतिथि, 23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस। 24 जून को मन की बात, 25 जून को मशाल जुलूस, 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और 27 से 30 जून तक शक्ति केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.