भाजपा रणनीति : विधानसभा चुनावों को भूलो, लोकसभा चुनावों में जुटो

2375
सुरेन्द्रपाल टीटी

12 जनवरी से कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा

जयपुर thenews.mobilogicx.com

कांग्रेस से राजस्थान में शिकस्त पाने के बाद भाजपा वापस रणनीति बनाने में जुट गई है। लोकसभा चुनावों के साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भी मोर्चा खोलेगी।

इसी रणनीति के तहत आज एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव को भूलकर अब सिर्फ लोकसभा के लक्ष्य में जुट जाओ।

अब सातों मोर्चों को एक ही लक्ष्य दिया गया है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है। मोर्चा के तमाम पदाधिकारी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को यही मैसेज देंगे और आम जनता को केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

बैठक के दौरान 12 जनवरी से 2 मार्च तक के कार्यक्रम फाइनल हुए, जिसमें तमाम मोर्चों के समन्वयक की जिम्मेदारी अभिषेक मटोरिया और राजेंद्र गहलोत को मिली। इन प्रमुख कार्यक्रमों के मद्देनजर मोर्चो के प्रभारी, युवा मोर्चा- मुकेश दाधीच, छगन माहौर, अल्पसंख्यक मोर्चा-प्रहलाद पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा-वीरमदेव सिंह मदन दिलावर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा- कैलाश मेघवाल, कनकमल कटारा, ओबीसी मोर्चा- राजेंद्र गहलोत, किसान मोर्चा- काशीराम गोदारा, महिला मोर्चा- अलका गुर्जर को बनाया गया है।

— भाजपा के सातों मोर्चों को मिला लोस चुनाव का टास्क
– तीन तरह के कार्यक्रम हुए तय
— सभी मोर्चो के राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे देशभर में
— लोकसभाओं के क्लस्टरवार होंगे कार्यक्रम
— 2 मार्च को होंगे बाइक रैलियों के आयोजन
— किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर होंगे आंदोलन
— जल्द से जनता को राहत की उठाई जाएगी मांग
— प्रदेशभर में जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक उठाया जाएगा मुद्दा
— प्रदेश भाजपा के मोर्चो की बैठक में हुआ ऐलान
— आगामी कार्यक्रमो की भी बनी रूपरेखा
— मोर्चो को दिया गया लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.