भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बहू थामेगी कांग्रेस का हाथ

2286

उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय

thenews.mobilogicx.com

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जोड़तोड़ की गणित शुरू हो गई है। खासतौर पर कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी को घेरने का कोई मौका छोडऩा नहीं चारही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस बीजेपी के घर में बड़ा सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अमृता पांडेय ने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है, इसलिए कांग्रेस में जाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय के मायके पक्ष का झुकाव कांग्रेस की ओर रहा है। वहीं चुनाव लडऩे के सवाल अमृता ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे स्वीकार करेंगी।

चुनाव लडऩे के सवाल पर अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे, लेकिन फिलहाल प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करना हमारा मकसद है। कांग्रेस पार्टी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी से हमारा पुराना नाता रहा है। बुधवार को प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं। माना जा रहा है कि वहीं पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.