नवशक्ति बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं मेहनत का मंत्र, शाम को आएंगे बीकानेर।
बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।
गौरतलब है कि आज श्रीडूंगरगढ़ में नवशक्ति बूथ सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जिसमें शिरकत करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे हैं।
सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ विधायक किशनाराम नाई, रामगोपाल सुथार, पार्टी नेता छैलू सिंह शेखावत सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ पर तैनात होने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जीतने के लिए मेहनत का मंत्र बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी बीकानेर आएंगे। वे यहां पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नवशक्ति बूथ सम्मेलन में शिरकत करेंगे।










