तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है– सीएम शर्मा
बीकानेर। बीजेपी देहात की ओर से नाल गांव में आज आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में हजारों तिरंगों के साथ जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जिले के बाशिंदे देशभक्ति में सराबोर हुए नजर आए। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपना बलिदान और कुर्बानी दी है। देश के तिरंगे के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, ऐसे वीर पुरुषों की याद में यह यात्रा निकाली गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा न केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व की भावना जगाना है।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमानसिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, प्रभारी ओम सारस्वत, जालमसिंह भाटी, यात्रा संयोजक महेंद्र ढाका, दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश सियाग, मोहन ढाल, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दईया, महेश झांवर, राजपाल सिंह, कुसुम शर्मा, राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, मनमोहनसिंह, खुशबू आसोपा, शिल्पा चारण, कोजुराम सारस्वत, पवन स्वामी, निशु लांबा, डॉ पूजा मोहता, श्रवण प्रजापत, मांगीलाल गोदारा, कानदान सिंह सहित सैकड़ों जिलेवासी शामिल हुए।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www. newsfastweb.com











