भाजपा : घोषणा पत्र की रूपरेखा तैयार

2391
भाजपा

दिया जा रहा है अंतिम रूप, 27 विषय और 17 वर्गों पर सामने आएगा दृष्टिकोण।

बीकानेर। भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति ने विधानसभा चुनाव-2018 के लिए अपने घोषणा पत्र की रूपरेखा तैयार कर ली है। समिति की ओर से 27 विषय और 17 वर्ग चिन्हित किए गए हैं जिन पर घोषणा पत्र में पार्टी अपना दृष्टिकोण रखेगी।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के पास विभिन्न संगठनों की ओर से पांच हजार से ज्यादा लिखित सुझाव आ चुके हैं।

इनमें ई मेल से आए दो हजार सुझाव भी शामिल हैं। सुझाव देने के लिए दिए गए टोल फ्री टेलीफोन नम्बर पर भी दस हजार से ज्यादा कॉल आए बताए जा रहे हैं। इसके अलावा समिति ने बुद्धिजीवियों और विभिन्न संगठनों से भी घोषणा पत्र को लेकर परामर्श किया है।

इस घोषणा पत्र को तैयार करने से पहले आरएसएस से जुड़े विभिन्न संगठनों से विभिन्न विषयों और वर्गों को लेकर सुझाव मांगे गए थे। राजनीतिक सूत्रों सेे खबरदन्यूज रिपोर्टर को मिली जानकारी के अनुसार संघ परिवार के मजदूर, किसान व सामाजिक संगठनों की ओर से भाजपा के पास सुझाव पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में संघ का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिलेगा। इस बारे में समिति और संघ के पदाधिकारियों के बीच कई बार चर्चा भी होना बताया जा रहा है।

इन विषयों पर सामने आ सकती है पार्टी की नीति

कर्मचारी कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गो संवद्र्धन एवं संरक्षण, युवा रोजगार एवं खेलकूद, महिला एवं बाल विकास, संड़क एवं परिवहन, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं पाक विस्थापित, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्गों का कल्याण, वन संरक्षण एवं पर्यावरण, व्यापार, उद्योग तथा खनिज, श्रम कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, पुलिस, आर्थिक एवं बजट, पूर्व सैनिक एवं होमगार्ड्स, स्वायत शासन एवं नगरीय विकास, सुशासन, पर्यटन, पत्रकार कल्याण, वकील कल्याण, उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति।

निशाने पर कांग्रेस

विधानसभा चुनाव-2018 के चुनाव को लेकर तैयार किए जा रहे भाजपा के घोषणा पत्र में प्रदेश की वसुन्धरा सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।

साथ ही वर्ष – 2008 से वर्ष – 2013 तक प्रदेश में सत्ता में रही कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने से दूर किए जाने के लिए मतदाताओं से आग्रह भी शामिल होगा।

सोशल इंजीनियरिंग वाला घोषणा पत्र

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र हर वर्ग और तबके को खुश करने की कोशिश की जाएगी। पार्टी ने 17 वर्ग चिन्हित किए हैं जिनको लेकर घोषणा पत्र में बताया जाएगा कि सत्ता में आने पर भाजपा उनके लिए ये करेगी।

इसमें मजदूर, किसान, पेशेवर वर्ग (डॉक्टर, वकील, सीए आदि), शिक्षक, महिला, युवा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत कर्मचारी, उद्योगपति, व्यापारी, पत्रकार, कर्मचारी, खिलाड़ी वर्ग शामिल है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.