भाजपा : बीकानेर जिला समिति की कार्यशाला आयोजित

2419
भाजपा

जानकार लोगों के मुताबिक डैमेज कन्ट्रोल की है कोशिश

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के बीकानेर में आने से पहले ही भाजपा संगठन में आई खींचतान को दूर करने के लिए आज भाजपा जिला समिति की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रभारी महेंद्रसिंह सोढ़ी ने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए मिलकर काम करने की नसीहत दी।

दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में आठ पदाधिकारियों को हटाने के बाद बवाल इतना बढ़ गया कि शनिवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का पार्टी का बूथ सम्मेलन तक रद्द करना पड़ गया।

इसके बाद पार्टी के स्तर पर डैमेज कंट्रोल के लिए प्रभारी सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने मिलकर हटाए गए पदाधिकारियों को वापस लेते हुए मामले को शांत करने की कोशिशें की।

आज पूर्व विधानसभा बूथ सम्मेलन से पहले प्रभारी सोढ़ी ने जिला संगठन के साथ मोर्चों और अन्य नेताओं के साथ जिला समिति की कार्यशाला का आयोजन कर सभी को एक साथ रहते हुए यात्रा को सफल बनाने और विधानसभा चुनाव में विजय दिलाने का पाठ पढ़ाया।

पार्टी प्रभारी सोढ़ी की यह नसीहत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कितना असर करेगी, ये तो आना वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल पार्टी में सब कुछ सही होता सा नजर आने लगा है।

गौरतलब है कि भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी और भाजपा युवा मोर्चे में कई दिनों से यह सामने आ रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने पदाधिकारियों से खुश नहीं हैं। इसी के चलते राजनीतिक जानकारी रखने वाले लोग आने वाले चुनाव में पार्टी को खासा नुकसान होने की बात से इनकार नहीं कर रहे हैं।

आज हुई कार्यशाला में महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, समन्वयक मोहन सुराणा, पार्टी के शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, आईटी सैल के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश जोशी, महिला विंग की मीना आसोपा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.