भाजपा : प्रदेशाध्यक्ष के सामने जिला मंत्री का विरोध..देखें वीडियो…

पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नवशक्ति बूथ सम्मेलन में जताया विरोध

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में शहर जिलामंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के रवैये को लेकर विरोध जताया। इतना ही नहीं जिला मंत्री अपनी नाराजगी जताकर सम्मेलन में से चले गए।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लालगढ़ पैलेस होटल क्षेत्र में नवशक्ति बूथ सम्मेलन चल रहा था। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

उसी दौरान जिला मंत्री विष्णु पुरी मंच के सामने पहुंचे और वहां संगठन में भेदभाव करने के आरोप पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों पर लगाते हुए अपना विरोध व्यक्त किया। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।

गौरतलब है कि पाटी शहर जिला कमेटी में पदाधिकारियों की खींचतान को काफी समय से ही चल रही है लेकिन आज तक पार्टी के किसी बड़े नेता की मौजूदगी में सरेआम ऐसा होते नहीं देखा गया था।

अनुशासन रखने का दावा करने वाली पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में शहर जिला मंत्री विष्णु पुरी का इस प्रकार से विरोध व्यक्त करना, वहां मौजूद लोगों को अचंभित कर गया। हालांकि उस दौरान तो प्रदेशाध्यक्ष कुछ नहीं बोले लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

Newsfastweb: