भाजपा : राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी आएंगे कल बीकानेर

संभाग के अटल मीडिया सेन्टर का करेंगे उद्घाटन, मीडिया से होंगे रूबरू।

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी कल (बुधवार) को बीकानेर आएंगे। वे यहां संभाग के अटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक सुधांशु द्विवेदी दोपहर दो बजे फ्लाइट से बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे कचहरी के पास, सरकारी प्रेस रोड स्थित भाजपा के अटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।

भाजपा के सम्पर्क प्रमुख ओम राजपुरोहित ने बताया कि दोपहर ढाई बजे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्विवेदी मीडिया से रूबरू होंगे। इसके बाद वे संभाग भर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

उन्होंने बताया कि जयपुर के बाद प्रदेश में पार्टी का यहां दूसरा मीडिया सेंटर होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्ष पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य करेंगे। समारोह में संभाग के सभी सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

Newsfastweb: