नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राउरकेला से भाजपा विधायक दिलीप राय ने आज शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने की बात कही है।
राजनीति के लिए सबसे बड़ा उदाहरण देते हुए दिलीप राय ने कहा कि ‘मैं कुबूलता हूं कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। इसके लिए मैं नैतिक रूप से इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने इसी के चलते पार्टी छोडऩे और इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
विधानसभा अध्यक्ष अमट को इस्तीफा सौंपने के बाद दिलीप राय ने अपने इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में यह भी कहा है कि उन्होंने 2019 में होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनावों में मैदान में ना उतरने का निर्णय लिया है।