एलिवेटेड रोड का विरोध : भाजपा विधायक की दुकान भी रही बंद

क्या समझें शहर के बाशिन्दें

बीकानेर। एक तरफ तो सरकार शहरवासियों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए महात्मा गांधी रोड पर एलिवेटेड रोड बनवाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के विधायक (bjp legislators) ही सरकार के इस फैसले के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। एलिवेटेड रोड के निर्माण के विरोध कर रहे महात्मा गांधी रोड और स्टेशन रोड के व्यापारियों के बाजार बंद के आह्वान के तहत आज भाजपा विधायक की स्टेशन रोड  स्थित दुकान भी पूरी तरह से बंद रही। जिसे शहरवासी अपने-अपने तरीके से एलिवेटेड रोड के विरोध से जोड़ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक अमुमन किसी भी तरह के बंद के दौरान भाजपा विधायक की यह दुकान खुली रखी जाती है लेकिन आज जब शहर के विकास में व्यापारी रोड़े अटकाने के लिए बंद का आह्वान कर किया तो ये भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि राजनीतिक रूप धारण कर चुका एलिवेटेड रोड निर्माण का मुद्दा कुछ व्यापारियो के लिए सिर्फ स्वार्थपूरक है। वहीं कुछ जिद्दी किस्म के लोग भी लाखों शहरवासियों की इस परेशानी को अपने अहम की वजह से बरकरार रखना चाहते हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास की बात कह रहे हैं और उन्हीं की पार्टी के विधायक अपने शहर के विकास में ही कहीं न कहीं बाधक बनते नजर आ रहे हैं।

 

http://thenews.mobilogicx.com/2018/06/06/shops-closed-on-mahatma-gandhi-road-and-station-road-other-markets-are-open/

 

Newsfastweb: