भाजपा नेता शेखावत ने की विशिष्ट जनों से मुलाकात 

2313
भाजपा

संपर्क फ़ॉर समर्थन अभियान 

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी विशिष्ट जनसंपर्क अभियान संपर्क फ़ॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बीकानेर में प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की। शेखावत ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉक्टर ए के गहलोत,  क्षत्रिय सभा बीकानेर के संभागीय अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल,  वायु सेना के पूर्व अधिकारी एलएन वर्मा , मोटिवेशनल स्पीकर एवं मेंहाई स्कूल के डायरेक्टर किशोर सिंह राजपुरोहित तथा वाग्देवी प्रकाशन समूह के दीपचंद सांखला से मुलाकात की।

शेखावत ने इन विशिष्ट जनों के साथ हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की 4 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की तथा इससे संबंधित साहित्य भेंट किया । शेखावत ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात का यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.