ग्रामीणों के विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : सिद्धि कुमारी

2450

बीकानेर thenews.mobilogicx.com बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने गुरुवार को उदयरामसर में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया। प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने कहा कि पहले भी भाजपा लगातार विकास कार्यों को संकल्पित है तथा हाल ही में जारी किए गए राजस्थान गौरव संकल्प-2018 पत्र में गांवों के लिए 250 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड रखा है। सभी जिलों को एम्बूलेंस सेवा से जोड़ा जाएगा तथा छात्राओं को स्कूटी व लेपटॉप वितरित करने की भी घोषणा की है।

यादव ने बताया कि जनसभा के दौरान नगर विकास न्यास द्वारा करवाए गए कार्यों के लिये उपस्थितजनों ने प्रशंसा व्यक्त की। भाजपा के कुलदीप यादव ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उदयरामसर सरपंच रामेश्वर मेघवाल, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, दिनेश उपाध्याय, शम्भू गहलोत, आनन्द सोनी, महावीर सिंह यादव, सोहनलाल पुरोहित, यशराज यादव, रमेश सिंह यादव, नेमीचन्द पुरोहित, प्रणव भोजक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गंगाशहर में किया जनसम्पर्क- महावीर रांका ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के लिए गंगाशहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क के दौरान पार्षद राजेन्द्र शर्मा, दिनेश उपाध्याय, आनन्द सोनी, शम्भु गहलोत, कुलदीप यादव तथा प्रणव भोजक सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.