बूथ मैनेजमेंट में जुटी भाजपा

बीकानेर। चुनावी वर्ष में भाजपा बूथ मैनेजमेंट की तैयारी में जुट गई है। 20 से 27 मई तक बूथ निर्माण समिति सप्ताह का आयोजन कर बूथ को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी जिम्मेदारी अनुभवी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सौंप उन्हें प्रभारी बनाया गया है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा की बूथ निर्माण समिति की आज बैठक हुई। बैठक में विद्यायक डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि सभी बूथ समितियों के सत्यापन में सहयोग कर भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ें।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी जालमसिंह भाटी ने बताया कि भाजपा बूथ समिति और बीकानेर भाजपा संगठन प्रभारी मनीष पारीक ने तैयारी बैठक ली। भाटी ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी इसलिए हमें सप्ताह आयोजनके दौरान बूथ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना है। ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ इस मंत्र को ध्यान में रखते हुए पार्टी की और मजबूती के लिए कार्य करना है। बैठक में पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, आईटी सेल के अविनाश जोशी भी मौजूद रहे।

 

Newsfastweb: