जालम सिंह भाटी लोकसभा प्रभारी और अशोक भाटी मीडिया प्रमुख नियुक्त।
जालम सिंह भाटीअशोक भाटी
बीकानेर। भाजपा ने अपनी देहात चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा आज कर दी है। समिति में लोकसभा प्रभारी जालमसिंह भाटी को बनाया गया है और मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी अशोक भाटी को दी गई है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा देहात चुनाव प्रबंधन समिति में जिला प्रभारी रामेश्वरलाल भाटी, जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, जिला व्यवस्था प्रमुख कुंभाराम सिद्ध, अतिथि प्रमुख (स्वागत, प्रोटोकॉल) मोहनसिंह नाल, प्रवासी कार्यकर्ता प्रमुख सुनील झंवर, कार्यालय प्रमुख कुलदीप मोदी, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख मदनलाल स्वामी, प्रचार प्रमुख किशनलाल गोदारा, प्रशासनिक अनुमति प्रमुख चम्पालाल गेदर, सभा कार्यक्रम समन्वय प्रमुख शिवरतन शर्मा तथा कोष, आय-व्यय प्रमुख मनोज सेठिया को नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी और मीडिया सम्पर्क विभाग जिला प्रमुख अशोक भाटी को देहात चुनाव प्रबंधन समिति में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।