भाजपा बूथ निर्माण समिति के प्रभारी नियुक्त, जालमसिंह भाटी को पश्चिम की जिम्मेदारी

बीकानेर। चुनावी साल में भाजपा भी पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ गई है। खास बात यह है कि भाजपा इस बार युवाओं के साथ अनुभवियों को भी साधने की कोशिश भी कर रही है। यही वजह है कि बूथ समिति निर्माण के प्रभारियों के तौर पर वर्तमान जिलाध्यक्षों के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्षों को भी में लगाया गया है।

बीकानेर में 22 से 28 मई तक पिर्टी का ‘बूथ समिति निर्माण सप्ताह’ रहेगा जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारी लगाए गए हैं।

बीकानेर पश्चिम-जालमसिंह भाटी, कोलायत-मनीष पारीक, श्रीडूंगरगढ़-एड. मुमताज अली भाटी, खाजूवाला-सहीराम दूसाद, नोखा-केके विश्नोई
बीकानेर पूर्व-डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, लूनकरणसर-रामगोपाल सुथार को  प्रभारी बनाया गया है।
मीडिया प्रकोष्ठ के अशोक भाटी ने बताया कि  बीकानेर  देहात की 5 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1158 बूथों से संबंधित इकाईयों का सत्यापन करेंगे वहीं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Newsfastweb: