भाजपा बूथ निर्माण समिति के प्रभारी नियुक्त

भाटी को पश्चिम और दुसाद को खाजूवाला की दी जिम्मेदारी

बीकानेर। चुनावी साल में भाजपा पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ गई है। खास बात ये है कि इस बार भाजपा युवाओं के साथ अनुभव को साधने की कोशिश भी कर रही है। यही वजह है कि बूथ समिति निर्माण के प्रभारियों के तौर पर वर्तमान जिलाध्यक्षों के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्षों को भी राज्यभर में खपाया गया है।

जालम सिंह भाटी

बीकानेर में भी भाजपा का 22 से 28 मई तक ‘बूथ समिति निर्माण सप्ताह’ रहेगा जिसके लिए विधानसभा वार प्रभारी लगाए गए है। जिसमें बीकानेर पश्चिम में जालमसिंह भाटी, कोलायत मनीष पारीक, श्रीडूंगरगढ़ एड. मुमताज अली भाटी, खाजूवाला सहीराम दुसाद, नोखा केके बिश्नोई होंगे। बीकानेर पूर्व में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, लूणकरनसर रामगोपाल सुथार को प्रभारी बनाया गया है। मीडिया प्रभारी अशोक भाटी ने बताया कि बीकानेर जिले के देहात की पांच विधानसभा के सम्पूर्ण 1158 बूथों की बूथ इकाइयों का सत्यापन किया जाएगा साथ ही शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

सहीराम दुसाद
Newsfastweb: