भाजपा : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहीम

महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

बीकानेर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के गठन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी बबिता शर्मा ने आज मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपने अग्रिम संगठनों को सक्रिय कर रहे हैं। भाजपा ने भी अपने सभी अग्रिम संगठनों को आमजन के बीच जाने, ज्यादा से ज्यादा योजनाओं से जोड़ने का काम करने का कह दिया है। पार्टी की इसी मुहीम के तहत भाजपा महिला मोर्चा अब अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाने में जुट गया है।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की मशक्कत कर रही हैं। महिला मोर्चा की बैठक लेने यहां आर्इं प्रभारी बबिता शर्मा ने बताया की सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिला कर घर बैठे उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मंडल स्तर तक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधुरिमासिंह, संगीता शेखावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

Newsfastweb: