सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

बीकानेर। परिवहन कार्यालय के पास शनिवार शाम को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दे दी।

पुलिस के मुताबिक हादसा परिवहन कार्यालय के पास हुआ है। मृतक की पहचान सुनील पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी जीएसएस के पास, बीछवाल के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने आया है कि बाइक सवार जब जा रहा था तभी सड़क पर आवारा सांड भागता हुआ आया और बाइक सवार से टकरा गया, जिससे बाइक सवार जमीन पर गिर गया। उसे ट्रोमा सेन्टर ले जाया जा रहा था तभी बीच रास्ते में उसकी सांसें थम गई। फिलहाल इस मामले में पक्षकार की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

 

Newsfastweb: