Bikaner / thenews.mobilogicx.com
हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाले एक युवक यहां जस्सूसर गेट रजनी होस्पीटल के पास रहने वाली युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया और उससे शादी रचाने का झांसा देकर कई दिनों दुष्कर्म के बाद छोड़ दिया। पीडि़ता ने इस संबंध में नया शहर थाने के दो जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि रेवाड़ी के रहने वाले संदीप नामक युवक ने मोबाईल के जरिये मुझसे दोस्ती कर ली और यहां आकर मिलने जुलने भी लगा,अपने एक सहयोगी पप्पू के साथ मिलकर वह मुझे शादी का झांसा देकर रेवाड़ी ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद शादी से इंकार कर दिया,मुझे अकेली छोड़ कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि पीडि़ता और आरोपी युवक का आपस मेलजोल था,युवक से शादी की नियत से ही अपने साथ रेवाड़ी भगा ले गया लेकिन बाद में उसकी नियत बदल गई। पुलिस के अनुसार पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है। दोषी पाये जाने पर दोनों आरोपियों की गिर तारी होगी।











