बीकानेर के इस बैंक में हो रहे चेक बाउंस, व्यापारियों में आक्रोश

डीपी पचीसिया ने दिया ज्ञापन

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष निर्मल पारख एव नरेश मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक रानीबाजार के मुख्य प्रबंधक धर्मेन्द्र कुशवाहा को एकमात्र पीएनबी बैंक की कनेक्टिविटी फेलियर के कारण चेक बाऊंस होने एवं चार्ज लगने की समस्या से निजात दिलाने ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने खाते में पूर्ण राशि होने के बावजूद कनेक्टिविटी फेलियर जैसे आधारहीन कारणों का हवाला देकर चेक बाऊंस करने एवं बैंक खाते से बाऊंस चार्ज वसूलने के कारण व्यापारियों एवं उद्यमियों का बैंक के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और इससे व्यापारी एवं उद्यमियों की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है और यह व्यापारी वर्ग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस पर पंजाब नेशनल बैंक रानीबाजार के मुख्य प्रबंधक धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कनेक्टिविटी फेलियर पर कटी राशि को गलत बताते हुए जल्द ही जयपुर मुख्य कार्यालय में पत्र भिजवाकर बैंक ग्राहकों को हुई असुविधा का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

Newsfastweb: