बीकानेर आ रहे हैं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सैनी

2563
प्रदेशाध्यक्ष

पहले ही दिन दिखाए तेवर, निकले तीन जिलों के दौरे पर

बीकानेर। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष बनते ही पहले दिन अपने तेवर दिखा दिए हैं। जिससे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है। कार्य संभालने के तीसरे दिन ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तीन जिलों के दौरे के लिए जयपुर से रवाना हो गए हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष सैनी का तीन जिलों का दौरा आज से शुरू हो गया है। वे पहले अजमेर जाएंगे। वहां से सीकर और फिर बीकानेर पहुंचेंगे। तीनों जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से जुट जाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मदनलाल सैनी का यह पहला दौरा होगा। जयुपर से वे आज सुबह रवाना होकर लगभग पौने दो बजे अजमेर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में वे बीकानेर पहुंचेंगे।

संगठन महामंत्री से की चर्चा

जानकारी के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष सैनी रविवार को सुबह नौ बजे ही कार्यालय पहुंच गए थे। दिन भर बधाई देने वाले कार्यकताओं और अन्य लोगों का तांता लगा रहा। लेकिन सैनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटने की नसीहत ही दी।

सैनी ने पार्टी के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर मिश्र और वी. सतीश से लगभग ढाई घंटे तक विधानसभा चुनाव के बारे में विचार-विमर्श किया।

समय कम है, काम ज्यादा

नए प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि ‘समय कम है, काम ज्यादा है’ इसलिए जिसे जो कार्य दिया गया है, वह निश्चित अवधि से पहले उसे पूरा करने की कोशिश करे। जिससे आगे की रणनीति को अमलीजामा पहनाया जा सके।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.