Bikaner / thenews.mobilogicx.com
सोमवार को बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी व कोर टकिज इंडिया प्रा. लि. के बीच समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर बी.टी.यू. के वाइस चांसलर प्रोफेसर एच.डी. चारण, मुख्य परीक्षा नियंत्रक बी.एल. शर्मा, डीन अजीत सिंह पूनिया व कोर टेकिज की ओर से निदेशक रोहित गहलोत व प्रबंधक आकाश भटनागर भी मौजूद थे। प्रोफेसर एच.डी. चारण ने कम्पनी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली व कहा की इस समझौते से सभी बच्चों को आगे बढऩे के सामान अवसर प्राप्त होंगे। ए.आई.सी.आई.टी.ई. के नए नियमों के अनुसार इस वर्ष से बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्रों को भी औद्योगिक ट्रेनिंग लेनी आवश्यक होगी। इस समझौते से छात्रों को बीकानेर में रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा जो कि बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा एवं कम्पनी द्वारा रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। कम्पनी प्रबंधक आकाश भटनागर ने बताया की कम्पनी की शाखायें बीकानेर, नोएडा, ईटली व नीदरलैंड में भी हैं व इन सभी में छात्रों के लिए रोजगार के अवसर खुल जाएंगे, उन्होंने यह भी कहा की यह उच्च स्तरीय ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएगी। डॉ. अजीत सिंह पूनिया, डीन बी.टी.यू. व रोहित गहलोत प्रबन्ध निदेशक कोर टेकिज ने समझौते पर हस्ताक्षर किए व बताया की बी.टी.यू. के साथ इस तरह का समझौता करने वाली कोर टेकिज इंडिया प्रा. लि. पहली कम्पनी है।