तमंचे पर बीकानेर…. पुलिस की मुस्तैदी ने रोकी बड़ी वारदात

2351

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

शांत कही जाने वाली बीकानेर नगरी अब गैंगस्टरों के लिए सैफ जोन बन चुका है। शुक्रवार-शनिवार को बीकानेर में बड़ी वारदात हो सकती थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इसे होने नहीं दिया। हाल ही में हुई तीन थाना पुलिस की कार्रवाई में तीन पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रदेश के गैंगस्टर अंकित भादू के तीन गुर्गों को पुलिस ने दो दिन पूर्व देर रात्रि को हथियारों सहित दबोचा है। तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह से इनको पकड़ा है।

शहर में सेंध, बड़ी वारदात की फिराक में थे

शहर के अंदरुनी इलाके में नत्थूसर गेट लाली बाई बगेची निवासी सुनील पंडित को दबोचा जिससे एक मैग्जीन व सात कारतूस बरामद किए। मुरलीधर व्यास कॉलोनी अग्निशमन केन्द्र चौराहे के पास से स्वरूपनाथ से एक पिस्टल, दो कारतूस वहीं जितेन्द्र सिंह को शिवबाड़ी क्षेत्र से पकड़ा जिससे एक रिवॉल्वर छह जिंदा कारतूस बरामद किए। बड़ी वारदात करने की फिराक में उक्त तीनों आरोपी अलग-अलग घूम रहे थे। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि इनके पास अवैध हथियार की सूचना गुरुवार रात को मिली थी जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई। शुक्रवार को सफलता मिली व उक्त आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया।

इंग्लैंड मार्के की रिवॉल्वर लिए घूम रहा था

विदेशी रिवॉल्वर के साथ एक जने को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। जेएनवीसी थाने से मिली जानकारी के अनुसार कैमल फार्म तिराहे के पास जोधपुर बाइपास रोड पर एक जने को एक रिवॉल्वर प्वाइंट 38 बोर के साथ पकड़ा गया। एसआई मोटाराम ने बताया कि आठ फरवरी रात्रि करीब 10 बजे गश्त के दौरान पूगल निवासी जितेन्द्र सिंह राजपूत को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जिन्स की पेंट के आगे की तरफ एंट में दबाया हुआ एक रिवॉल्वर मिला। जिस पर अंग्रेजी में वेबली और स्कॉट बर्मिंघम इंग्लैंड का मार्का लगा हुआ था। पेंट की दोनों पॉकेट में तीन-तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.