Bikaner / thenews.mobilogicx.com
बीकानेर में दिनभर तेज गर्मी के बाद रात को करीब 9 बजे तेज अंधड़ व बूंदाबांदी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कोलायत, बज्जू, डूंगरगढ़, नोखा में भी आंधी आने के साथ बारिश की फुहारें भी आई हैं। बदले इस मौसम से हवा में कुछ ठंडक जरूर आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी बारिश व आंधी आने के साथ मौसम परिवर्तन की संभावना है।