Bikaner / thenews.mobilogicx.com
आईजी डॉ. बीएल मीणा ने फोन पर सेना से जुड़ी जानकारी मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की है। आईजी मीणा ने संभाग के चारों जिलों की पुलिस को यह निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान से आने वाली कॉल्स पर निगरानी रखें। फोन पर सेना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया व किसी भी तकनीक माध्यम से पाकिस्तान से होने वाले सम्पर्क पर पूरी तरह से नजर रखने के ऑर्डर दिए हैं। ज्ञात रहे मंगलवार को पाकिस्तान के बालाकोट पर आतंकियों के सफाये के बाद पूरे देश में चाक-चौबंद और बढ़ा दी गई है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा के बंदोबश्त के मद्देनजर पुलिस को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।