बीकानेर के वार्ड नम्बर 14 के ब्रह्मपुरी चौक की मुख्य सड़क का कार्य लगभग 15 दिनों से अधूरा पड़ा है। यह मोहल्लेवासीयों ने बताया कि ब्रह्मपुरी चौक में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य 12 जून को शुरू हुआ लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है।
ब्रह्मपुरी चौक की मुख्य सड़क को दो जगहों से तोड़ा गया है जिससे मोहल्लेवासीयों को बड़ी समस्या हो रही है। टूटी हुई सड़क का मलबा कई घरों के आगे पड़ा है जिससे उन घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। कभी-कभी सड़क निर्माणकर्ता आते है कभी नहीं आते है जिससे कार्य पिछले 15 दिनों से अधूरा पड़ा है। कई बार नगर निगम कार्यलय के चक्कर निकाल लिए लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो रहा है।
मौहल्लेवासीयों ने बताया कि सड़क को दो जगहों से तोड़ा गया है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार बाइक सवार गिर चुके है जिससे उन्हे चोट भी आई गई। मौहल्ले के बुजुर्ग जो सुबह रोज इस मार्ग से मंदिर दर्शन के लिए जाते है इस टुटी सड़क की वजह से काफी परेशानी हो रही है। बच्चे भी खेलते-खेलते इस टूटी सड़क पर गिरने से चोटिल हो जाते है।












