बीकानेर : कार पलटी, दो घायल

2334
कार

जयपुर रोड पर हुआ हादसा

बीकानेर। जयपुर रोड पर आज दोपहर को एक कार पलटा खा गई जिसमें सवार चार जनों में से दो जने चोटिल हो गए। घायलों को ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गंगाशहर में रहने वाले गौरीशंकर अपने परिवार और दोस्त के साथ बीकानेर आ रहे थे। उनकी कार बायपास रोड पर थी तभी अचानक पलटा खा गई। जिसकी वजह से कार में सवार गौरीशंकर और उनकी पत्नी नीलम चोटिल हो गए। जबकि उनके दोस्त सुशील कुमार और बेटा बिल्कुल सही सलामत रहे।

चोटिलों को सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों में बैठे लोगों ने ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.