बीकानेर व्यापार एसोसिएशन : काम नहीं आएगी एलिवेटेड रोड

बीकानेर। महात्मा गांधी रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड (elived road) काम नहीं आएगी। इससे किसी को फायदा नहीं होगा। ये कहना है बीकानेर व्यापार एसोसिएशन का। एसोसिएशन की ओर से सोमवार को नरपत सेठिया, उमेश मेहंदीरता और सोनू आसुदानी मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए बताया कि शहर के एक भी व्यक्ति को, परकोटे के भीतर रहने वाले लगभग एक लाख लोगों को एलीवेटेड रोड से फायदा नहीं है। जबकि इसके बनने से व्यापारियों का कारोबार ही चौपट होगा। समस्या कोटगेट रेलवे फाटकों की है, एलिवेटेड रोड बनने से यह समस्या ज्यों की त्यों रहेगी। इस बारे में राज्य सरकार के मंत्री यूनुस खान को अवगत कराया गया है। अब निर्णय उनकों करना है। व्यापारियों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का मॉडल भी अपने हिसाब से मीडिया को दिखाया।

गौरतलब है कि कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों के बार-बार बंद हो जाने की वर्षों पुरानी समस्या से शहरवासियों को निजात दिलवाने के लिए सरकार सादुलसिंह सर्किल से फड़बाजार मोड़ होते हुए राजीव गांधी मार्ग तक एलिवेटेड रोड बनवा रही है। लेकिन महात्मा गांधी रोड के व्यापारी इसके विरोध में उतरे हुए हैं।

Newsfastweb: