बीकानेर। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में पवनपुरी स्थित गुफा मंदिर में 50 जनों ने भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। रांका ने बताया कि 10 दिन पूर्व राजेन्द्रप्रसाद व्यास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
व्यास ने आमजन को भाजपा की रीतियों व नीतियों से अवगत करवाया तथा रविवार को 50 जनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के राजेन्द्रप्रसाद व्यास ने बताया कि 50 सदस्यों में मुख्य रूप से शारदा देवी व्यास, नीलिमा व्यास, सक्षम बिस्सा, मेघा पुरोहित, अंजलि व्यास, लोकेश व्यास, नरसिंग व्यास, पवन पुरोहित, द्वारकादास अग्रवाल, नरेन्द्र सेवग, संजय व्यास, शरद हर्ष, ललित व्यास, कपिल श्रीमाली तथा मनोज शर्मा सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र शर्मा, प्रणव भोजक, रमेश सैनी, तेजाराम राव, राजूराम जाट उपस्थित रहे।
पूर्व चैयरमेन रांका 1100 पौधों का करेंगे नि:शुल्क वितरण
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क 1100 पौधों का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि पर्यावरण के महत्व को लोग समझें तथा हरियाली संरक्षण में भागीदार बने इसी उद्देश्य से 1100 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। रांका ने बताया कि सोमवार 29 जुलाई प्रात: 11 बजे से खैरपुर भवन के पास यह पौधे वितरित किए जाएंगे।













