छात्राओं को साइकिलें वितरित

बीकानेर। सरकार की योजना के तहत आज सरकारी स्कूलों में होनहार छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

सुजानदेसर में मीरा बाई धोरे के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में अध्ययनरत बालिकाओं को मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें वितरित की गई।

संस्था प्रधान भरत रामावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने छात्राओं को साइकिलें भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी तथा कर्तव्य का पालन करते हुए शिक्षा प्राप्त कर उन्नति करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरला परिहार, लखूराम गहलोत, सत्यनारायण गहलोत तथा प्रेम गहलोत सहित कई जने मौजूद रहे।

वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयए सादुलगंज में मंगलवार को आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान नौवीं कक्षा की 8 नियमित छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

मुख्य अतिथि नंदसिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति के जयनारायण के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दिनेशकुमार आचार्य ने बताया कि छात्राओं को साइकिल वितरित कर आगे अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सरिता पिजानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र व्यास, खींवसिंह सांखला, संतोष रंगा, शान्ति आचार्य, स्नेहलता भादू, रेखारानी चौधरी, नरेशकुमार, शांता शर्मा तथा बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित थे।

 

Newsfastweb: