बाइबिल अब राजस्थानी में, बीकानेर के शंकरसिंह लगे हैं अनुवाद में

2352

बीकानेर। राजस्थानी साहित्यकारों व रचनाधर्मियों में बीकानेर के शंकरसिंह राजपुरोहित का नाम गौरव से लिया जाता है। राजपुरोहित ने हाल ही में बाइबिल का राजस्थानी भाषा में अनुवाद कर अनूठा कार्य कर रह हैंं।

उक्त विषय में जानकारी देते हुए राजपुरोहित ने बताया कि 1450 पेज के बाइबिल ग्रंथ का फिलहाल प्रथम चरण में टेस्टामेंट के तहत 450 पेजों का अनुवाद किया गया है तथा दूसरे चरण में शेष पृष्ठों का अनुवाद किया जा रहा है। वर्ल्ड बाइबिल ट्रांसलेशन सेंटर ने भारत की सोलह भाषाओं में बाइबिल का अनुवाद करवाया है। राजपुरोहित स्वयं ने बाइबिल का अध्ययन कर उसे राजस्थानी में टंकित व सम्पादित किया और इसे प्रकाशन के लिए बैंगलोर स्थित संस्था के सुपुर्द किया है।

गौरतलब है कि राजपुरोहित पांडुलिपियों के अनुवाद जैसे कठिन कार्यों में भी अपनी प्रतिभा दिखाते रहे हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.